Reported By: dhiraj dubay
,Korba Latest Crime News || Image- IBC24 News File
कोरबा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सीएसईबी कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात उस समय हुई जब वे अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बारात लेकर बाहर गए हुए थे। (Korba Latest Crime News) बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी की जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
गलेटबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनके घर में करीब 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और मेहमानों का सामान रखा हुआ था। हालांकि, चोरी गए सामान की पूरी जानकारी उनके घर लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। खास बात यह है कि जनवरी महीने में भी उनके घर पर चोरी हुई थी, जिसमें चोर करीब 10 लाख रुपए के जेवरात और नकदी ले गए थे, लेकिन उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पहली घटना के बाद घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इस बार चोरों ने कैमरों से छेड़छाड़ कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। (Korba Latest Crime News) घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया
उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया