Korba Viral Video : नशे में धुत रईसजादे का हाई-वोल्टेज ड्रामा! स्कॉर्पियो से उतरकर कर दिया ऐसा कांड, लव ट्रायंगल के चक्कर में पार की सारी हदें

Korba में देर रात कपड़ा दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। शुरुआती जानकारी में मामला लव ट्रायंगल और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

Korba Viral Video : नशे में धुत रईसजादे का हाई-वोल्टेज ड्रामा! स्कॉर्पियो से उतरकर कर दिया ऐसा कांड,  लव ट्रायंगल के चक्कर में पार की सारी हदें

Korba Viral Video / Image Source : IBC24

Modified Date: March 23, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: March 23, 2026 8:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देर रात बाजार क्षेत्र में विवाद बढ़ा।
  • स्कॉर्पियो सवार युवक नशे में बताया गया।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

कोरबा : Korba Viral Video छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से लव ट्रायंगल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देर रात निहारिका घंटाघर स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। नशे की हालत में स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान के स्टाफ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लव ट्रायंगल से जुड़ा है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। स्कॉर्पियो सवार युवक शराब के नशे में था। वह नशे की हालत में दुकान के बाहर पहुंचा और स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। वीडियो के आधार पर यह भी जानकारी मिली है कि युवक पहले भी इस दुकान पर आकर अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद कर चुका है। मारपीट होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.