IBC24 Annual Calendar: मंत्री और पूर्व विधायक ने किया IBC24 कैलेंडर का भव्य विमोचन! स्वास्थ्य मंत्री बोले- निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान है चैनल

Ads

IBC24 Annual Calendar: मंत्री और पूर्व विधायक ने किया IBC24 कैलेंडर का भव्य विमोचन! स्वास्थ्य मंत्री बोले- निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान है चैनल

  • Reported By: Satish gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - January 12, 2026 / 10:10 PM IST,
    Updated On - January 12, 2026 / 10:13 PM IST

IBC24 Annual Calendar/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • IBC24 का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की तारीफ
  • मंच पर दिखी दिग्गजों की मौजूदगी

बैकुंठपुर: IBC24 Annual Calendar:  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने संयुक्त रूप से समाचार चैनल IBC24 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।

IBC24 का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च (IBC24 Calendar Launch)

IBC24 Annual Calendar:  इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ प्रतिमा यादव, नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, राजकुमार केशरवानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, DWPS स्कूल की डायरेक्टर पूनम सिंह, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक संजय सेंगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संवाददाता सतीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और IBC24 न्यूज चैनल तथा वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

पत्रकारिता के साथ संस्कृति का संदेश (Baikunthpur News)

IBC24 Annual Calendar:  इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने IBC24 चैनल की सराहना करते हुए कहा कि IBC24 न केवल निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें दर्शकों तक पहुंचाता है बल्कि मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रोत्साहित करने और कैलेंडर के जरिए सनातन संस्कृति की जानकारी देने का भी सराहनीय कार्य कर रहा है। वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने IBC24 को वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की सकारात्मक पहल समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं और जनजागरूकता बढ़ाती हैं। कार्यक्रम के अंत में संवाददाता सतीश गुप्ता ने बताया कि IBC24 वर्ष 2012 से निरंतर वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन करता आ रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

"IBC24 Annual Calendar Launch" कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल रहा?

A1. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार शामिल रहे।

"IBC24 Annual Calendar Launch" को लेकर अतिथियों ने क्या कहा?

A2. अतिथियों ने IBC24 चैनल की निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार, मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की सराहना की।

"IBC24 Annual Calendar Launch" की शुरुआत कब से की जा रही है?

A3. IBC24 न्यूज चैनल वर्ष 2012 से लगातार वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन करता आ रहा है।