OPS Latest News: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ, NPS को खत्म करने की तैयारी में सरकार, यहां के डिप्टी सीएम ने खुद की जानकारी

Ads

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ, NPS को खत्म करने की तैयारी में सरकार, Government Employees will get Benefit of OPS

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 07:43 PM IST

बेंगलुरुः Government Employees OPS Benefit  अगर आप सरकारी कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को खत्म करके पुरानी पेंशन योजना यानी OPS को लागू करने की तैयारी कर रही है। राज्य के कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, लेकिन अब सरकार इसे लागू करने पर विचार कर रही है। उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने शिक्षक दिवस के एक समारोह के दौरान इसकी जानकारी दी है।

Government Employees OPS Benefit  दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने चुनाव से पहले भी राज्य के कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी सरकार आएगी को राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। इसी वादा को पूरा करने के लिए अब सरकार पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की योजना बना रही है। डिप्टी सीएम डॉ। जी। परमेश्वर के मुताबिक, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। सरकार ने NPS को खत्म करने और OPS लागू करने का अहम फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ कारणों की वजह से अब तक पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया जा सका था। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी OPS बहाली के पक्ष में हैं। अगर अब इस पर फैसला आता है तो यह कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

कर्मचारियों को OPS से क्या फायदा मिलेगा?

OPS और NPS की व्यवस्था एक-दूसरे से काफी अलग है। पुरानी पेंशन योजना (OPS) में सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ मिलता है। NPS के मुकाबले में OPS को कर्मचारियों के लिए अधिक निश्चित और सुरक्षित पेंशन व्यवस्था माना जाता है। यही वजह है कि लंबे समय से कर्मचारी संगठन OPS को वापस करने की मांग की जा रही है। जाबकारी के मुताबिक कर्नाटक में NPS साल 2006 से ही लागू है। ऐसे में डिप्टी सीएम के ताजा बयान के बाद से कर्मचारियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।