Nepal Floods Death Update/Image Credit: AI
Nepal Floods Death Update: नई दिल्ली: नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि बचाव दल अब भी 4,996 लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक 13,396 लोगों को बचाया जा चुका है।
एनडीआरआरएमए के अनुसार, चितवन जिले से 363 शव, नवलपरासी पश्चिम से 221, नवलपरासी पूर्व से 222 और नुवाकोट से 197 शव बरामद किए गए हैं। (Nepal Floods Death Update) इसी तरह, रसुवा से 169, गोरखा से 75, धादिंग से 70 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों की संयुक्त कमान सक्रिय रूप से खोज और बचाव अभियान चला रही है।
Nepal Floods Death Update: बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थित जलविद्युत परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इन परियोजनाओं की सुरंगों में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। इन अभियानों में भारत और चीन के विशेषज्ञों के दल अपने नेपाली समकक्षों की मदद कर रहे हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण अचानक आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी।
हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ का पानी अपने साथ नीचे की ओर ले गई, जिससे मकान, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा। चीनी मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। (Nepal Floods Death Update)
इन्हें भी पढ़ें:-