Budaun Road Accident News/image: IBC24 File
Budaun Road Accident News: बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेम्पो में टक्कर मार दी, जिसके कारण टेम्पो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना जिले के थाना उघैती क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर खितौरा गांव के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेम्पो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Budaun Road Accident News: पुलिस ने बताया कि हादसे में रूपवती (45), ओमकार (48) और उनकी पत्नी शांति (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परवीन, उनकी मां सईदन, आबिद, अयान, नाजमा और संजीता समेत सात से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हिरदेश कुमार कठेरिया ने बताया कि सोमवार को थाना उघैती क्षेत्र के खितौरा गांव के पास टेम्पो और डंपर के बीच टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।
इन्हें भी पढ़ें:-