Reported By: Satish gupta
,NHM Employee Protest/Image source: IBC24
कोरिया: Koriya News: कोरिया ज़िले में आज तीजा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 24 घंटे के इस कठिन व्रत के बावजूद NHM कर्मचारी संघ से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। NHM Employee Protest
NHM Employee Protest: हाथों में मेहंदी लगाकर और हथेली पर नियमितीकरण लिखवाकर ये महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि व्रत तो उन्होंने रखा है लेकिन तीज मनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं इस बात का उन्हें दुख है। उनका कहना है कि वे बंधुआ मज़दूरों की तरह काम कर रही हैं। इस प्रदर्शन की एक और बड़ी बात यह रही कि पांच पुरुष कर्मचारियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री के नाम एक मांग पत्र लिखा।
Read More : प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार, 2.50 लाख पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
NHM Employee Protest: कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री की मोदी की गारंटी में किए गए वादों को याद दिलाते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की। यह आंदोलन नौ दिनों से चल रहा है जिसमें गाना गाकर और नाचकर भी प्रदर्शन किया जा रहा है।