Mahatari Vandana Yojana E-kyc: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, जल्द ही करवा ले ये काम, फिर हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रुपए

Ads

Mahatari Vandana Yojana E-kyc: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, जल्द ही करवा ले ये काम, फिर हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रुपए

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 06:41 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 06:41 AM IST

Mahatari Vandana Yojana E-kyc | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ई-केवायसी केवल कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में निःशुल्क कराया जाएगा
  • लाभार्थी को आधार कार्ड और पंजीयन क्रमांक साथ रखना अनिवार्य है
  • जिनका ई-केवायसी पहले हो चुका है, उन्हें दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है

कांकेर: Mahatari Vandana Yojana E-kyc राज्य शासन द्वारा समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का ई-केवायसी कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित समस्त महिलाओं का ई-केवायसी कराया जाना है।

Mahatari Vandana Yojana E-kyc kaise kare महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 01 लाख 80 हजार महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित किया जा रहा है, इनमें से लगभग 27 हजार महिलाओं का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है। इस प्रकार जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित लगभग 01 लाख 53 हजार हितग्राहियों का ई-केवायसी कराया जाना है। इन महिलाओं के नाम, सूची संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महतारी वंदन एप के लॉगिन आईडी में उपलब्ध है। केवल इन्हीं महिलाओं का ई-केवायसी निकट के कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर निःशुल्क कराया जा सकता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राज्य स्तर से चिप्स को नोडल एजेंसी बनाते हुए उनके अधीनस्थ संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उक्त कार्य निःशुल्क कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही सभी परियोजनाओं में व्हीएलई एवं पर्यवेक्षकों का संयुक्त प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा चुका है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ऐसी समस्त महिलाएं जिनका ई-केवायसी नहीं हुआ है उन्हें आवश्यक अभिलेखों जैसे अद्यतन आधार कार्ड की मूलप्रति एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता से महतारी वंदन योजना का हितग्राही पंजीयन क्रमांक प्राप्त कर निकट के कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी में अपना ई-केवायसी कराने कहा गया है, ताकि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत निरन्तर लाभान्वित किया जा सके।

उल्लेखनीय हैं कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिन महिलाओं का ई-केवायसी 2-3 माह पूर्व कराया जा चुका है उन्हें पुनः ई-केवायसी कराये जाने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निकट की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-

ई-केवायसी कहां कराया जा सकता है?

निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में निःशुल्क कराया जा सकता है।

ई-केवायसी के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

अद्यतन आधार कार्ड की मूल प्रति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त हितग्राही पंजीयन क्रमांक।

क्या ई-केवायसी कराने के लिए कोई शुल्क देना होगा?

नहीं, यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।