CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 8 लाख का इनामी माओवादी ढेर, कर रहे थे बड़े हमले की प्लानिंग
छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, Major encounter between police and Naxalites in Kanker, Chhattisgarh
CG Naxal News. Image Source- IBC24
कांकेर: CG Naxal News: सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सली बैकफुट पर है। बड़े लीडरों के मारे जाने के बाद माओवाद की कमर टूट गई है। फिर भी नक्सली अपने नापाक हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच अब कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने नक्सलियों की गोली का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक माआवोदी को मार गिराया है। एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
CG Naxal News: मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ कांकेर जिले के अलनार के जंगलों में हुई है। यह इलाका बड़ी कोटरी नदी के साथ ही कई नालों से घिरा हुआ है। जुलाई और अगस्त माह में नदी-नाले उफान पर रहने की वजह से पुलिस का ऑपरेशन धीमा हो गया था। मंगलवार को आलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने यहां नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुठभेड़ में जवानों ने कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा को मार गिराया। मौके से एक 303 राइफल और वॉकी-टॉकी सेट मिला है।
खबर अभी ब्रेक हुई है.. अपडेट की जा रही..

Facebook


