All Schools Closed Today in Chhattisgarh: आज भी बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, खुद सीएम साय ने किया ऐलान, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

All Schools Closed Today in Chhattisgarh: आज भी बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, खुद सीएम साय ने किया ऐलान, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

All Schools Closed Today in Chhattisgarh: आज भी बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, खुद सीएम साय ने किया ऐलान, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

All Schools Closed Today in Chhattisgarh | Phhoto Credit: AI

Modified Date: September 26, 2026 / 07:22 am IST
Published Date: September 26, 2026 7:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • छग में भारी बारिश का दौर जारी
  • 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल बंद
  • CM विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश के निर्देश दिए

रायपुर: All Schools Closed Today in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान (Cyclone Arnab Storm) अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और आज शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद (CG Schools Closed Today) करने का ऐलान कर दिया है।

आज बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल (All Schools Closed Today in CG)

All Schools Closed Today in Chhattisgarh प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश (Chhattisgarh School News) के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। (Schools Closed Today in Chhattisgarh) ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

सभी अधिकारियों को दिए निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। (Schools Closed Today in Uttarakhand) उन्होंने बस्तर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। साय ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि निचले इलाकों तथा नदी-नालों के आसपास बसे गांवों और बस्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की आशंका होने पर लोगों को समय रहते सचेत किया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखने को कहा है। साय ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से मैदानी अमले को सक्रिय रखने तथा स्थानीय स्तर पर मिलने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साय ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, उफनती नदियों-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

देहरादून में भी स्कूल बंद

इसके अलावा भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में देहरादून जिला मजिस्ट्रेड ने आदेश जारी किया है जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.09.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.09.2026 एवं 27.09.2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अधिक सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 26.09.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 26.09.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 26 सितंबर (शनिवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।