Chirmiri Nikay Chunav EXIT POLL 2025 : चिरमिरी का मेयर कौन? IBC24 के एग्जिट पोल से कांग्रेस गदगद!
Chirmiri Nikay Chunav EXIT POLL 2025: एग्जिट पोल के मुताबिक चिरमिरी में शहर सरकार यानि डॉ विनय जायसवाल मेयर बनने जा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक 44.02 प्रतिशत लोग रामनरेश …

- सर्वे के मुताबिक 44.02 प्रतिशत लोग रामनरेश राय को मेयर बना रहे
- 51.09 प्रतिशत लोग डॉ विनय जायसवाल को अपना महापौर बनते देख रहे
- चिरमिरी में भाजपा ने रामनरेश राय को और कांग्रेस ने डॉ विनय जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया
रायपुर/चिरमिरी: Chirmiri Nikay Chunav EXIT POLL 2025 , छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज संपन्न हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है। 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है।
आज प्रदेश के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। लेकिन इसके पहले प्रदेश के सबसे लोकप्रिया टीवी चैनल IBC24 ने अपने एग्जिट पोल में शहर सरकार का अनुमान लगाया है। इसके पहले हम आपको बता दें कि यह सर्वे हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर आयोजित किया था, इन्ही आंकड़ों के आधार पर हम आपको नगरीय निकाय चुनाव का एग्जिट पोल दिखा रहे हैं।
Chirmiri Nikay Chunav EXIT POLL 2025
इस खबर में हम चिरमिरी में आने वाले समय में किसकी सरकार बन सकती है यह बता रहे हैं। चिरमिरी में भाजपा ने रामनरेश राय को और कांग्रेस ने डॉ विनय जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन्ही दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
हम आपको बता दें कि एग्जिट पोल के मुताबिक चिरमिरी में शहर सरकार यानि डॉ विनय जायसवाल मेयर बनने जा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक 44.02 प्रतिशत लोग रामनरेश राय को मेयर बना रहे हैं। वहीं 51.09 प्रतिशत लोग डॉ विनय जायसवाल को अपना महापौर बनते देख रहे हैं। नीचे आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर — एग्जिट पोल के परिणामों की सटीकता को लेकर आईबीसी24 कोई दवा नहीं कर रहा है। विभिन्न स्रोतों से जुटाए गए पब्लिक ऑपिनियन के आधार पर जो निष्कर्ष निकला है, उसे हम यहां यथातथ्य रख रहे हैं। जीत हार के अनुमान वाले आंकड़ों की सच्चाई की हम ना तो पुष्टि करते हैं और ना ही इसे प्रमाणित करते हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Chirmiri Nikay Chunav EXIT POLL 2025: Who is the Mayor of Chirmiri? Congress is proud of IBC24's exit poll!
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm