Reported By: Tehseen Zaidi
,Maharashtra News/Image Credit: IBC24.in
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन अस्पताल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं महिला के ससुराल और मायके पक्ष के बीच हाथापाई हुई है और जमकर लात घूंसे भी चले। (Raipur News) इस हंगामे के चलते अस्पताल परिसर में तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई है। हंगामे को देखते हुए अस्पताल में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पुरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर मिलते ही उसके परिजन रिंग रोड स्थित नवकार हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि, मृतका के शरीर पर चोट के निशान है। (Chhattisgarh News) उन्होंने आशंका जताई है कि, महिला की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।
Raipur News: हंगामे की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ मृतका के मायके वाले और ससुराल वाले जमकर हंगामा कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है। मारपीट होने के चलते स्थिति और ज्यादा तनाव पूर्ण हो चुकी है। (Raipur News) फ़िलहाल अस्पताल परिसर में 100 से ज्यादा लोग मौजूद है और जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-