एम्सटेलवीन, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से करारी शिकस्त देकर यहां चल रहे एफआईएच विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की।
सुनेलिटा टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी रानी ने भारत की ओर से गोल किए और टीम को विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कायला डि वाल ने चौथे क्वार्टर में एकमात्र गोल किया।
भारतीय टीम इस मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ उतरी थी। उसने अपने शुरुआती मुकाबले में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 2-2 से बराबरी पर रोका था।
भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
भाषा मोना सुधीर आनन्द
आनन्द