Reported By: Devendra Mishra
,धमतरी। Maa Matangi Divya Dham छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धमतरी जिले के जी जामगांव स्थित मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचकर मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता और मां बगलामुखी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। धाम पहुंचने पर पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं महराज ने मंत्री केदार कश्यप का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति, समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
Maa Matangi Divya Dham मंत्री केदार कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं का विशेष योगदान है।
डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा और लोककल्याण की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम में नारायणपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अभिषेक बनर्जी सहित धाम परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।