Mumbai Lalbaug Accident: लालबाग गणपति पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, मासूम समेत दो लोगों की मौत, देर रात मची अफरा-तफरी

Ads

Mumbai Lalbaug Accident: लालबाग गणपति पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, मासूम समेत दो लोगों की मौत, देर रात मची अफरा-तफरी

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 08:02 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 08:47 AM IST

Mumbai Lalbaug Accident: लालबाग गणपति पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, मासूम समेत दो लोगों की मौत, देर रात मची अफरा-तफरी /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • करंट लगने से 2 लोगों की मौत
  • 8 साल की बच्ची भी हादसे का शिकार
  • कई घायल, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई: Mumbai Lalbaug Accident: इन दिनों पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है, मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लोग बड़ी संख्या में रोज पहुँच रहें हैं। लेकिन इसी बीच लालबाग इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात गणपति पंडाल के पास करंट (Current Shock) लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा? (Lalbaug Ganpati Pandal Accident)

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर कालाचौकी स्थित दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। उस समय गणपति उत्सव के कारण लालबाग इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मुंबई दमकल विभाग (एमएफबी) को रात दो बजकर 42 मिनट पर मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस, ‘बेस्ट’ और महानगरपालिका के वार्ड कार्यालय के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।

2 की मौत, 4 लोग अस्पताल में भर्ती

Mumbai Lalbaug Accident पुलिसकर्मियों से मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, पांच घायलों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों को परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मसीना अस्पताल में आठ वर्षीय राघनी घनश्याम यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 19 वर्षीय किरण अकबर नाइक, 19 वर्षीय तन्वी नरश हांडे, 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे और 12 वर्षीय रूही सिंह का अस्पताल में उपचार हो रहा है। उनकी हालत के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है।

बाद में एक अधिकारी ने एक अन्य मौत की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उसकी पहचान और अन्य विवरण की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें

लालबाग गणपति पंडाल के पास हादसा कैसे हुआ?

दत्ताराम लाड मार्ग पर गणपति उत्सव के दौरान करंट लगने की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

लालबाग हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 8 वर्षीय बच्ची भी शामिल है।

हादसे में कितने लोग घायल हुए?

कई लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को मसीना अस्पताल और ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा कब हुआ था?

घटना शनिवार देर रात करीब 2:20 बजे कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग पर हुई।