Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 08:06 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 08:16 AM IST

Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 22 से 25 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
  • 17 जिलों में येलो अलर्ट
  • बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

रायपुर। Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD के मुताबिक 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बनती दिख रही है।

 

इन जिलों में अलर्ट (Chhattisgarh Weather Update)

Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert  मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में बारिश (Chhattisgarh Rain Forecast 25 September) होने के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां भी सुबह से ही बादल छाएं हुए है, जिससे बारिश की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश? (Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, दुर्ग, कोरिया, कबीरधाम, बालोद, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश (Chhattisgarh Me Bhari Barish) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश

IMD Weather Alert Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, सारंगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज में आज मौसम साफ रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

देखें पिछले 24 घंटों में कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई (Chhattisgarh Weather Update)

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश कब होगी?

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में बारिश का अलर्ट है?

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट बताया गया है।

छत्तीसगढ़ में बारिश क्यों हो रही है?

बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

क्या रायपुर में आज बारिश होगी?

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में भी बारिश की संभावना है। शहर में सुबह से बादल छाए रहने की स्थिति बताई गई है।