CG News: भोजन में मिर्च-मसाला ज्यादा होने पर भड़के मंत्री नेताम, अनुपस्थित PWD अधिकारी को नोटिस, 2 दिन के भीतर कलेक्टर ने मांगा जवाब
भोजन में मिर्च-मसाला ज्यादा होने पर भड़के मंत्री नेताम, Minister Ramvichar Netam got angry due to excess spices in food

- तीखे और तेलयुक्त भोजन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने नाराजगी जताई।
- लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष दुबे की कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मनेन्द्रगढ़: CG News: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम के दौरा कार्यक्रम में लापरवाही बरतना लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को महंगा पड़ गया। प्रोटोकाल का पालन नहीं किए जाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने उसे दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।
CG News: दरअसल, प्रोटोकाल का पालन नहीं किए जाने पर मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कठौतिया में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े सहित कई अन्य लोग शामिल हुए थे। भोजन की व्यवस्था आदिवासी विकास विभाग द्वारा की गई थी और एक निजी कैटरर से लगभग 50 लोगों के लिए खाना बनवाया गया था, लेकिन खाना इतना अधिक तीखा और तेलयुक्त था कि मंत्री रामविचार नेताम ने तुरंत आपत्ति जताई।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष दुबे भी पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित थे। बाद में जब प्रशासन द्वारा बुलाया गया तब कार्यपालन अभियंता जनपद सभाकक्ष पहुंचे। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह विवाद समाधान शिविर के दौरान ग्राम पंचायत कठौतिया, मनेन्द्रगढ़ में हुआ।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Minister Ramvichar Netam got angry due to excess spices in food
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm