MLA Harshita Swami Baghel News: धुर नक्सल प्रभावित गांव तोतलभरी पहुंची विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हुई शामिल
MLA Harshita Swami Baghel News: धुर नक्सल प्रभावित गांव तोतलभरी पहुंची विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हुई शामिल

MLA Harshita Swami Baghel News/Image Credit: IBC24
- धुर नक्सल प्रभावित गांव तोतलभरी पहुंची विधायक हर्षिता स्वामी बघेल।
- विधायक हर्षिता स्वामी बघेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हुई शामिल।
- विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को किया संबोधित।
डोंगरगढ़: MLA Harshita Swami Baghel News: डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़ ब्लॉक के धुर नक्सल प्रभावित वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत तोतलभर्री में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समुदाय की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और उनके अधिकारों के सम्मान में किया गया था।
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने जनसमूह को किया संबोधित
MLA Harshita Swami Baghel News: विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति हमारी अनमोल धरोहर है। इसे संरक्षित और संवर्धित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।" उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कि।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक नृत्य और गीतों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने आदिवासी ग्रामीण महिलाओ के साथ सामूहिक सुआ नृत्य कर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और उनकी कला की सराहना की। इस दौरान, उन्होंने समुदाय के वरिष्ठों का सम्मान भी किया।
एकजुटता और विकास का संदेश
MLA Harshita Swami Baghel News: विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का यह दौरा आदिवासी समुदाय के बीच एकजुटता और विकास का संदेश लेकर आया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग और हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में वे लगातार प्रयासरत हैं।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: MLA Harshita Swami Baghel participated in the program of World Tribal Day
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm