रायपुर: International Yoga Day आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमाधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आज आदमी भी शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा ही उत्साह रहा। इसी बीच दक्षिण विधायक सुनील सोनी का बड़ा बयान सामने आया है। विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस को सलाह दी है कि कांग्रेसी नेता भी योग करें।
International Yoga Day विधायक सुनील सोनी ने तंज कसते हुए कहा कि योग किसी पार्टी का विषय नहीं है। कांग्रेस के नेताओं को योग करना चाहिए। बड़े नेताओं के योग और ध्यान करने से मानसिक संतुलन बना रहेगा। तभी बड़े नेता देश के उत्थान की बातें कर सकेंगे।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम क्या है?
हर साल एक खास थीम होती है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम की घोषणा आयुष मंत्रालय या UN द्वारा की जाती है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में क्या हुआ?
छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।