CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, बिजली और अंधड़ का भी अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, Heavy Rain Alert for 4 Days in Chhattisgarh
रायपुरः Heavy Rain Alert for 4 Days छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग में आने वाले 4 दिनों के लिए 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इधर बारिश नहीं होने के कारण कई हिस्सों में उमस और गर्मी बढ़ गई थी। अचानक हुई झमाझम वर्षा से राहत मिली है। वहीं खेती के लिहाज से यह वर्षा फायदेमंद साबित हो सकती है।
Heavy Rain Alert for 4 Days दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब पिछले 6 घंटे में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। बुधवार सुबह 5:30 बजे यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी दूर समुद्र में था। चक्रवात रात तक ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। यहीं वजह है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
आज इन जिलों में अलर्ट (Heavy Rain Alert for 4 Days)
मौसम विभाग के अनुसार आज धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा या आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में चुना
- यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के साथ पुतिन जोखिम लेने के प्रति अधिक बेपरवाह हो रहे हैं : नाटो कमांडर
- ट्रंप प्रशासन 17,500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को अमेरिका में देगा प्रवेश
- ट्रंप ने क्यूबा को ‘विफल’ देश बताया, तो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने संरा सत्र से बहिर्गमन किया
- ईरान को ‘तबाह’ करने की चेतावनी के बीच ट्रंप ने अमेरिकी-ईरानी अधिकारियों की बैठक की पुष्टि की

Facebook


