MP Police News: इन जिलों के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यहां की भी कमान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

इन जिलों के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यहां की भी कमान, MP Police News: 5 IPS officers given additional charge

MP Police News: इन जिलों के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यहां की भी कमान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

MP Police News. Image Source- IBC24

Modified Date: June 15, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: June 15, 2026 8:07 pm IST

भोपाल। MP Police News: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

MP Police News: जारी आदेश के तहत ग्वालियर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को उनके वर्तमान दायित्व के साथ पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) ग्वालियर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार सूरज कुमार वर्मा, जो वर्तमान में भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हैं, उन्हें 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को 10वीं वाहिनी के सेनानी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं मंडला के पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी को 35वीं वाहिनी के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल दतिया के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।