Vaibhav Suryavanshi Latest Video: सुपर ओवर में मिली हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, हाथापाई तक पहुंची बात, देखें हैरान करने वाला वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Latest Video: सुपर ओवर में मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाड़ियों से भीड़ गए।
Vaibhav Suryavanshi Latest Video/Image Credit: X Handle
- ट्राई सीरीज में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।
- श्रीलंकाई खिलाड़ियों के जश्न के बीच वैभव सूर्यवंशी किसी बात से नाराज हो गए।
- वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है।
Vaibhav Suryavanshi Latest Video: नई दिल्ली: ट्राई सीरीज में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए थे। इसका पीछा करने उतरी इंडिया-ए की टीम सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इंडिया-ए की ओर से सुपर ओवर में सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन दोनों मैच फिनिश नहीं कर पाए। वहीं मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हो गया जो चर्चा का विषय बन गया है।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव
श्रीलंका-ए की टीम मैच जीतने का जश्न मना रही थी, लेकिन इसी बीच गड़बड़ हो गई। श्रीलंकाई खिलाड़ियों के जश्न के बीच वैभव सूर्यवंशी किसी बात से नाराज हो गए और उनका श्रीलंकाई फील्डर से झगड़ा हो गया। इसी बीच शेडगे अपने साथी को वापस खींच लाते हैं, लेकिन वैभव मैदान छोड़ने के मूड में नहीं लगे। (Vaibhav Suryavanshi Latest Video) दोनों टीमें गर्मजोशी से हाथ मिलाती हैं और यहीं मैच खत्म हो जाता है।
Big heated moment between Vaibhav and a SL Player pic.twitter.com/rKllQ8KJuJ
— CSK Core (@CSKCore) June 15, 2026
सुपर ओवर का हाल
Vaibhav Suryavanshi Latest Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुपर ओवर में श्रीलंका की ओर से कुगाथास मथुलन ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली थी। पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन लिए, दूसरी बॉल डॉट रही। वहीं तीसरी गेंद पर एक रन बना। अब स्ट्राइक पर वैभव सूर्यवंशी थे। वैभव चौथी बॉल पर सिर्फ 2 रन बना सके। फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। (Vaibhav Suryavanshi Latest Video) आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
इंडिया-ए ने दिया था 266 रनों का लक्ष्य
मुकाबले में इंडिया-ए ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवरों में 265 रन बनाए थे। इंडिया-ए के लिए सूर्यांश शेडगे ने 72 और विप्रज निगम ने 51 रनों का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए और 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका-ए की ओर से विजयकांत व्यासकांत और मोहम्मद शिराज ने तीन-तीन विकेट झटके।
Vaibhav Suryavanshi Latest Video: जवाब में श्रीलंका-ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 265 रन बनाए और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। (Vaibhav Suryavanshi Latest Video) श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने शानदार 93 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में उनका आउट होना मेजबान टीम को मुश्किल में डाल गया। श्रीलंका की पारी का आखिरी ओवर अरशद खान ने फेंका, जिसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rajasthan Road Accident News: कार और ट्रक में हुई आमने-सामने भिड़ंत, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत
- Electricity Tariff Hike Chhattisgarh: बिजली का दर बढ़ते ही विपक्षी काँग्रेस ने खोला मोर्चा.. कहा, ‘ये जनता के साथ धोखा’.. प्रदेश में पांचवी दफे कीमत बढ़ाने का किया दावा
- Cocktail 2 Movie First Review: दोस्ती के पीछे छुपा धोखा?… रश्मिका मंदाना ने खोल दी ‘कॉकटेल 2’ की ऐसी पोल कि आप चौंक जाएंगे!

Facebook


