Mukesh Chandrakar Murder Case Update: सिर पर 15 फ्रैक्चर, लिवर में 8 गहरी चोट.. बेरहमी से की गई थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जानकर खौल उठेगा खून
सिर पर 15 फ्रैक्चर, लिवर में 8 गहरी चोट.. Mukesh Chandrakar Murder Case Update: Postmortem report comes out

बीजापुर: Mukesh Chandrakar Murder Case Update छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। वहीं अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. श्रीमती रामठेके ने बताया कि मुकेश चंद्राकर के लीवर के चार टुकड़े थे। पांच पसलियां टूटी थीं। सिर पर 15 फ्रैक्चर थे और उनकी गर्दन टूटी हुई थी। हार्ट में गहरी चोट आई है। इधर, पुलिस को मुकेश चंद्राकर की हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SIT टीम ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल SIT टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 3 आरोपी दिनेश, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
1 जनवरी से लापता थे मुकेश
Mukesh Chandrakar Murder Case Update बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से घर से लापता थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लगातार मुकेश का फोन ट्रेस कर रही थी। फोन बंद था, लेकिन लास्ट लोकेशन आसपास दिख रही थी। CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें अंतिम बार मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। इधर, पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगह पता किया। Gmail लोकेशन के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें मुकेश की लास्ट लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में दिखी। पुलिस ने इसी के आधार पर जांच की। शुक्रवार को तलाशी के दौरान रितेश चंद्राकर का फार्म हाउस दिखा। यहां बैडमिंटन कोर्ट है। जब पत्रकार पुलिस के साथ लोकेशन पर पहुंचे, तो पुरानी सैप्टिक टैंक में कुछ नया कांक्रीट किया हुआ दिखा। इससे पत्रकारों को शक हुआ और इसे तोड़ा गया। इसके बाद मुकेश की लाश सैप्टिक टैंक से ही मिली।
सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का किया था गठन
भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद मुकेश की हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। देशभर के पत्रकारों के अलग-अलग संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। शासन ने चार घंटों के भीतर की तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। बीतें दिनों गृहमंत्री ने कहा था कि जो अवैध निर्माण आरोपी ने किए थे उसको भी गिराया जाएगा। गृहमंत्री ने भरोसा दिया कि चार टीमें फरार सुरेश चंद्राकर की तलाश में लगी है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि तीन से चार हफ्तों के बीच हम चालान भी कर देंगे। हमारी कोशिश होगी की हम स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का काम करेंगे। न्यायालय से भी हम इसके लिए आग्रह करेंगे।
प्वाइंट्स के जरिए ऐसे समझे पूरी खबर..
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कौन हैं?
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हाल ही में हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दिनेश, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए हैं?
मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उनके लीवर के चार टुकड़े थे, पांच पसलियां टूटी थीं, सिर पर 15 फ्रैक्चर थे, गर्दन टूटी हुई थी और हार्ट में गहरी चोट आई थी।
मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे, उनकी तलाश कैसे की गई?
मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी को लापता हो गए थे। पुलिस ने उनके फोन ट्रेस किया और Gmail लोकेशन के माध्यम से उनकी अंतिम लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में मिली। बाद में, पत्रकारों और पुलिस ने इस लोकेशन पर जांच की और सैप्टिक टैंक से उनकी लाश बरामद की।
मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद सरकार ने क्या कदम उठाए?
सरकार ने मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया था। इसके अलावा, आरोपी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था और गृहमंत्री ने अवैध निर्माणों को गिराने का भरोसा दिया।
क्या मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में जल्दी सुनवाई होगी?
हां, गृहमंत्री ने कहा था कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल के जरिए न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
https://youtu.be/BC6_3hGGapg
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mukesh Chandrakar Murder Case Update: Postmortem report comes out
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm