CG News : अब नक्सल इलाके के बच्चे करेंगे रोबोटिक और AI की पढ़ाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

अब नक्सल इलाके के बच्चे करेंगे रोबोटिक और AI की पढ़ाई, Naxal areas children will study robotics and AI, Home Minister Vijay Sharma gave information

CG News : अब नक्सल इलाके के बच्चे करेंगे रोबोटिक और AI की पढ़ाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

Pension to Victims of Naxalite

Modified Date: August 27, 2024 / 11:05 am IST
Published Date: August 27, 2024 11:05 am IST

रायपुरः CG News छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। यही वजह है कि साय सरकार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल रही है। साय सरकार के आने के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं कई खूंखार नक्सली जवानों की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए हैं। इसी बीच अब नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए साय सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। नक्सल प्रभावित इलाकों के छात्रों को अब रोबोटिक और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की शिक्षा देगी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। साय सरकार के इस फैसले से नक्सल प्रभावित इलाके के 800 बच्चों को फायदा मिलेगा।

Read More : Balodabazar Incident: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिलेगी बेल या बढ़ेगी रिमांड? आज कोर्ट में होगा फैसला!

CG News रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध के तहत पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों में कौशल शिक्षा लागू की जाएगी। इस अवधि के दौरान 1,600 शिक्षक कक्षा छठवीं से 10 तक के 40,000 छात्रों को कौशल और जीवन कौशल की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Read More : Baloda Bazar Sex Scandal Latest Update: बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले का मुख्य आरोपी शिरीष पांडे चढ़ा पुलिस के हत्थे, हो सकता है बड़ा खुलासा

नक्सल इलाके में शिक्षा की मजबूती पर जोर

बता दें कि साय सरकार ने नक्सल इलाकों में शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएम साय ने आदेश दिया है कि आदिवासी बच्चों को उनकी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में प्रदान की जाए। ऐसे में मातृभाषा जानने वाले स्थानीय शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना भी शुरू की गई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।