छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये की इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये की इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये की इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया
Modified Date: March 16, 2023 / 05:24 pm IST
Published Date: March 16, 2023 5:24 pm IST

रायपुर, 16 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच लाख रुपए की इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि आमदई एलजीएस की कमांडर महिला नक्सली संतो उर्फ रामे ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली पर पांच लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली रामे नारायणपुर और कोंडागांव जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रही है।

शर्मा ने बताया कि नक्सली को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में