Naxali Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, 20 से ज्यादा खूंखार नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों को दे चुके थे अंजाम

Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे कुल 22 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Naxali Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, 20 से ज्यादा खूंखार नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों को दे चुके थे अंजाम

naxal surrender/ image source: IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: February 17, 2026 1:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस अधिकारियों के सामने 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल
  • सुकमा के अलग अलग इलाक़ों में सक्रिय रहे हैं सभी

Naxali Surrender News: सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे कुल 22 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Naxal Surrender Sukma: ससरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल

सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे और क्षेत्र में कई गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सुकमा के विभिन्न थाना क्षेत्रों और अंदरूनी जंगल इलाकों में सक्रिय थे। लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों, पुलिस की बढ़ती पकड़ और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

Sukma News: एएसपी नक्सल ऑपरेशन रोहित शाह ने दी जानकारी

इस संबंध में एएसपी नक्सल ऑपरेशन रोहित शाह ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 22 नक्सलियों ने स्वेच्छा से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार सुरक्षा बलों का दबाव और विकास कार्यों के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है, जिससे प्रभावित होकर नक्सली अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।