MP Assembly Session 2026: बजट सत्र के दूसरे दिन गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, भागीरथपुरा के मौत मामले किया प्रदेर्शन

MP Assembly Session 2026: बजट सत्र के दूसरे दिन गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, भागीरथपुरा के मौत मामले किया प्रदेर्शन

MP Assembly Session 2026: बजट सत्र के दूसरे दिन गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, भागीरथपुरा के मौत मामले किया प्रदेर्शन

MP Assembly Session 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: February 17, 2026 12:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस विधायकों ने दूषित पानी से हुई मौतों पर विधानसभा में किया प्रदर्शन
  • बीजेपी ने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया
  • सदन में इस मुद्दे पर तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले

भोपाल: MP Assembly Session 2026 मध्यप्रदेश में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से कांग्रेस के विधायकों ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने हाथों में गंदे पानी की बोतल रखकर विधानसभा पहुंचे, जहां 35 लोगों के मौतों का हिसाब दो के नारे लगाए। गांधी प्रतिमा के सामने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीजेपी का पलटवार

MP Assembly Session 2026 वहीं सदन के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, फिर भी विपक्ष सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष और उनके सहयोगियों के बाद कोई काम नहीं है। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो अपने ही नेताओं का इस्तीफा मांगने लगते हैं और पार्टी के अंदर ही एक-दूसरे को निपटाने में लगे रहते हैं।

विधायक उमाकांत शर्मा ने साधा निशाना

वहीं भाजपा विधायक उमाकांत ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चे चे चे करती है। उनकों इस्तीफा मांगने का कोई हक नहीं है। अर्जुन सिंह के समय गैस कांड, राजीव गांधी के रहते सिंखो का नरसंहार हुआ। ऐसे पाखंडी कांग्रेसियों को इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बैठकर विचार करेगी और नई व्यवस्था बनाएगी। इसके अलावा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि कांग्रेस फालतू में फड़फड़ा रही है, बेमतलब की चिल्लाने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है, आज अगर सदन के अंदर चिल्लाएं तो हम इनको ठीक करेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।