Minister Anil Vij News: कैबिनेट मंत्री के दोनों पैर फैक्चर, फिसलकर गिरे घर के वॉशरूम में, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Minister Anil Vij News: कैबिनेट मंत्री के दोनों पैर फैक्चर, फिसलकर गिरे घर के वॉशरूम में, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Minister Anil Vij News: कैबिनेट मंत्री के दोनों पैर फैक्चर, फिसलकर गिरे घर के वॉशरूम में, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Minister Anil Vij News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: February 17, 2026 11:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • हरियाणा मंत्री अनिल विज वॉशरूम में फिसलकर गिरे
  • डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी
  • इससे पहले भी 2020 और 2025 में उन्हें चोट लग चुकी है

नई दिल्ली: Minister Anil Vij News हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज घर में ही हादसे का शिकार हो गए हैं। जिससे उनके दोनों पैर फैक्चर हो गया। हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, जिसके बाद अब वो घर पर ही आराम कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

Minister Anil Vij Health बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित निजी आवास पर थे, इसी दौरान नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वॉशरूम में फिसल गए। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में असपताल में भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे के बाद उनके दोनों पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। जिससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

2020 में भी हुआ था हादसा

बता दें कि इससे पहले जून 2020 में अनिल विज घर के बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मई-जून 2025 में अनिल विज को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।