CG Assembly Elections 2023: पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक, चुनाव में निभाएंगी निर्णायक की भूमिका
CG Assembly Elections 2023: पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक, चुनाव में निभाएंगी निर्णायक की भूमिका
CG Assembly Elections 2023
अखिलेश शुक्ला, भानुप्रतापपुर:
CG Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आचार संहिता लग चुका है और आने वाले महीने में 7 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में मतदान होना है, दोनों ही पार्टी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है। तो वहीं प्रशासन भी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में 256 मतदान केंद्र थे जो इस वर्ष 10 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब 266 मतदान केंद्रों में मतदान किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची में पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
महिलाओं के वोट अधिक होने से माना जा रहा है इस बार के चुनाव में निर्णायक की भूमिका यहां महिला मतदाताएं निभाएंगी। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्रमांक 80 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इसके अंतर्गत तीन तहसील भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और चारामा शामिल है।
CG Assembly Elections 2023: 2023 विधानसभा चुनाव में यहां 266 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिसमें भानुप्रतापपुर तहसील में 99, दुर्गूकोंदल में 62 और चारामा में 105 मतदान केंद्र है। 2023 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 202826 है जिसमें पुरुष 98549 व महिला 104275 है तथा 2 अन्य है। पुरषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 5726 मतदाता ज्यादा हैं। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट हमेशा कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती है।

Facebook


