Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन, आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गरमाएगा सदन, ये तीन मंत्री देंगे सवालों का जवाब
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन, आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गरमाएगा सदन, ये तीन मंत्री देंगे सवालों का जवाब
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session | Photo Credit: AI
- छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन
- प्रश्नकाल से शुरू होगी दूसरे दिन की सदन की कार्यवाही
- डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन, गजेंद्र यादव देंगे जवाब
रायपुर: Chhattisgarh Assembly Monsoon Session छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है। विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन, गजेंद्र यादव सवालों के जवाब देंगे।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session सीएम साय नक्सलवाद खात्मे पर आज केंद्र सरकार का सदन में आभार जताएंगे। इसके अलावा विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी, जिस पर सभी की नजर रहेगी।
कार्यवाही के दौरान वित्तमंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। ध्यानाकर्षण में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण का भी मुद्दा गुंजेगा। जांजगीर में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला गूंजेगा। इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू अपनी-अपनी याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे।
पहले दिन अयोध्या राममंदिर चंदा पर गहमागहमी
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के पहले दिन पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ विधायकों ने तीजन बाई के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इसके बाद राममंदिर चंदा विवाद पर सदन का माहौल गरम हो गया। पक्ष विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने विधानसभा मंगलवार तक स्थगित कर दी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP News: ‘साहब.. किसी और के साथ चल रहा पत्नी का चक्कर’… युवक ने कलेक्टर कार्यालय में की आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने ऐसे बचाई जान
- Vande Bharat: अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम, फिर निकला चंदा चोरी का जिन्न! ट्रस्ट का कर्मचारी गिरफ्तार, क्या फिर छिड़ेगा सियासी विवाद?
- शह मात The Big Debate: शोर-शराबे का एजेंडा सेट.. पहला दिन हंगामे की भेंट! विपक्ष ने उठाय राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, जरुरी सवाल और जवाब के लिए सदन क्यों एक नहीं?

Facebook


