Raigarh Crime News: अर्धनग्न हालत में घर के बाहर मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Raigarh Crime News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
Raigarh Crime News| Image- Symbolic File
- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
- महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
- पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Raigarh Crime News: धरमजयगढ़: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मस्जिद पारा इलाके में एक महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घर के बाहर मिला महिला का शव
मस्जिद पारा में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान, पति महोब्बत चौहान के रूप में हुई है। (Raigarh Crime News) बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके घर के बाहर बाउंड्री के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
Raigarh Crime News: पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका के आधार पर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Waqf Board Controversy: नहीं थम रहा वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की नियुक्ति को लेकर बवाल! अब इस समुदाय ने जताई आपत्ति, कहा- ये दखलअंदाजी हमें मंजूर नहीं
- Delhi State Electric Tariff Hike Order: राज्य में फिर महंगी होने वाली है बिजली.. भाजपा सरकार ने दी कंपनियों को बढ़ोतरी की इजाजत, जानें कितने फ़ीसदी होगा इजाफा
- IED Blast in Nagaland: इस क्षेत्र में हुआ IED ब्लास्ट, एक जवान हुआ शहीद, घायल जवानों को ले जाया गया अस्पताल, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Facebook


