CG Assembly Elections 2023: पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक, चुनाव में निभाएंगी निर्णायक की भूमिका

Ads

CG Assembly Elections 2023: पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक, चुनाव में निभाएंगी निर्णायक की भूमिका

  •  
  • Publish Date - October 27, 2023 / 07:26 PM IST,
    Updated On - October 27, 2023 / 07:26 PM IST

CG Assembly Elections 2023

अखिलेश शुक्ला, भानुप्रतापपुर:

CG Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आचार संहिता लग चुका है और आने वाले महीने में 7 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में मतदान होना है, दोनों ही पार्टी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है। तो वहीं प्रशासन भी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में 256 मतदान केंद्र थे जो इस वर्ष 10 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब 266 मतदान केंद्रों में मतदान किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची में पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

Read More: Notbandi Before Locksabha Elaction : लोकसभा चुनाव से पहले फिर होगी नोटबंदी, इस दिग्गज के बयान में मचाई सनसनी 

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित

महिलाओं के वोट अधिक होने से माना जा रहा है इस बार के चुनाव में निर्णायक की भूमिका यहां महिला मतदाताएं निभाएंगी। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्रमांक 80 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इसके अंतर्गत तीन तहसील भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और चारामा शामिल है।

Read More: CG Election Menifesto: “घोषणाओं पर BJP को सांप सूंघ गया!”.. CM भूपेश बघेल ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर किये खुलासे

CG Assembly Elections 2023: 2023 विधानसभा चुनाव में यहां 266 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिसमें भानुप्रतापपुर तहसील में 99, दुर्गूकोंदल में 62 और चारामा में 105 मतदान केंद्र है। 2023 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 202826 है जिसमें पुरुष 98549 व महिला 104275 है तथा 2 अन्य है। पुरषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 5726 मतदाता ज्यादा हैं। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट हमेशा कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp