नवी मुंबई: डिपो में खड़ी एसी इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Ads

नवी मुंबई: डिपो में खड़ी एसी इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 09:03 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 09:03 AM IST

ठाणे, 14 जुलाई (भाषा) नवी मुंबई में एक बस डिपो में खड़ी नगर निगम की एक वातानुकूलित (एसी) इलेक्ट्रिक बस की बैटरी यूनिट में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) के मंडलीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह आग सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे तुर्भे स्थित नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (एनएमएमटी) के बस डिपो में एक बस में लगी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

अधिकारी के अनुसार बस खराब होने के डिपो में खड़ी थी। उन्होंने बताया, ‘‘तकनीकी खराबी के कारण बस के पिछले हिस्से में स्थित बैटरी यूनिट में अचानक आग लग गई।’’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में क्षतिग्रस्त बैटरी यूनिट को निकालकर डिपो प्रबंधक को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय डिपो में कई अन्य बसें भी खड़ी थीं। हालांकि, यह बस खराब होने के कारण अन्य वाहनों से अलग एक सुरक्षित स्थान पर खड़ी की गई थी , इसी वजह से आग अन्य बसों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

भाषा शोभना

शोभना