CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 07:42 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 07:43 AM IST

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
  • 15 और 16 जुलाई को अलर्ट
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

रायपुर: CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega छत्तीसगढ़  में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इसी बीच आज एक बार फिर मौसम ​का मिजाज बदलने वाला है, यहां कई जिलों में भारी बारिश का आसार है। (CG Weather Update)

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम और मानसून द्रोणिका का असर दिखेगा। (CG Weather News) जिसकी वजह से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

15 और 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कहां कितनी बारिश?

आपको बता दें कि इस साल सबसे ज्यादा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 462.5 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 265.7 मिमी होती है। यहां 74 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मुंगेली में 331.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा बालोद में 4 प्रतिशत अधिक , बलौदाबाजार में 9 प्रतिशत अधिक , बलरामपुर में 6 प्रतिशत अधिक , दंतेवाड़ा में 14 प्रतिशत अधिक, दुर्ग में 4 प्रतिशत कम , गरियाबंद में 4 प्रतिशत कम , जांजगीर-चांपा में 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

आज छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहेगा?

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

कब भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है?

14, 15, 16 और 17 जुलाई को।

किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 462.5 मिमी, सामान्य से 74% अधिक।