Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 14 July 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है। विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन, गजेंद्र यादव सवालों के जवाब देंगे। सीएम साय नक्सलवाद खात्मे पर आज केंद्र सरकार का सदन में आभार जताएंगे। इसके अलावा विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी, जिस पर सभी की नजर रहेगी।