दर्दनाक हादसाः सड़क पर एक साथ बिछ गई पांच लोगों की लाशें, मची चीख पुकार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत, एक घायल

दर्दनाक हादसाः सड़क पर एक साथ बिछ गई पांच लोगों की लाशें, मची चीख पुकार

horrific road accident in MAHARASTRA

Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: August 19, 2022 1:59 pm IST

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर मेटावाड़ा गांव के करीब निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार पांच युवकों दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया, अभिषेक सेठिया और शाकिब खान की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया।

Read More: सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, रविवार को भी करेंगे काम, इस वजह से इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर शहर की ओर एक निजी बस रवाना हुई थी। बस जब तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मेटावाड़ा गांव के करीब पहुंची तब उसने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में छह युवक सवार थे। इस घटना में कार सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: इस धर्म नगरी में है श्री कृष्ण का ससुराल, जाने किस रानी से हुआ था देवकी नंदन का विवाह 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।