Raipur BJP-Congress Protest News: रायपुर में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 16 पुलिस जवान, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल, डॉक्टरों से की चर्चा
Raipur BJP-Congress Protest News: रायपुर में विरोध रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस के 16 जवान घायल हो गए।
Raipur BJP-Congress Protest News/Image Credit: Raipur Police
- रायपुर में विरोध रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- घायलों में एक महिला आरक्षक सहित दो पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आई।
- पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना।
Raipur BJP-Congress Protest News: रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस भवन की ओर से कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बैरकेडिंग के पीछे से चढ़कर नारेबाजी किए जाने और पत्थर एवं बोतलें फेंके जाने से अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस के 16 जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक सहित दो पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आई, पुलिस द्वारा वाटर कैनन और अश्रु गैस चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई
पुलिस कमिश्नर ने जाना घायल जवानों का हाल
घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायल जवानों के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। (Raipur BJP-Congress Protest News) उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेटिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। वहीं, प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।
ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
Raipur BJP-Congress Protest News: अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- J.P Nadda Press Conference live : छात्र आंदोलन पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान! राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘छात्रों के नाम पर राजनीति बंद करें’
- UP Sarvodaya Vidyalaya News: उत्तर प्रदेश में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे प्रदेश के इतने सर्वोदय विद्यालय, राज्य सरकार और BSAI के बीच हुआ MOU
- MP CS Anurag Jain: प्रदेश के मुख्य सचिव अब जाएंगे दिल्ली, नीति आयोग में संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी, जानिए अब किस अफसर को मिल सकती है कमान

Facebook


