'Operation Rahul'
जांजगीर-चांपा : ‘Operation Rahul’ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। 104 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम राहुल तक पहुंच चुकी है। इसी बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक राहुल को बहार लाने के लिए बनाए गए टनल में एक सांप आ गया था। जवानों ने इस सांप को हटा दिया है।
अंततः राहुल ने आंखे खोली
बचाव दल को देखकर राहुल ने प्रसन्नता जाहिर की और अपनी आंखें खोली है। इस ऑपरेशन में एक चौंका देने वाली घटना घटी, आज शाम उस बोरवेल में एक सांप आ गया था लेकिन राहुल की जीवटता से वह खतरा भी टल गया।#SaveRahulAbhiyaan pic.twitter.com/8yt5LlJ5il
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 14, 2022