Dhirendra Shastri Statement: ‘अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने..’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, जानिए किसके बयान पर किया पलटवार

Ads

Dhirendra Shastri Statement: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 12:07 PM IST

dhirendra shastri/ imge source: bc24 fie image

HIGHLIGHTS
  • खजुराहो में पं धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान
  • अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने की कर रहे मांग
  • मोहम्मद मदनी के बयान के बाद बोले धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Shastri Statement: खजुराहो। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं। खजुराहो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग कर रहे हैं।”

Arshad Madani Statement: क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मौलाना अरशद मदनी ने हाल ही में गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाता है तो गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और नफरत की राजनीति पर रोक लग सकती है। साथ ही इससे देश में आपसी भाईचारा और अमन-चैन कायम रहेगा। मदनी के इस बयान को लेकर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Bageshwar Dham News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने साधा निशाना

इसी मुद्दे पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि समय बदल रहा है और अब वे लोग भी गाय के महत्व को समझने लगे हैं, जो पहले इसका विरोध करते थे। हालांकि उन्होंने किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं लिया।धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत की संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :