Reported By: Rajesh Raj
,CG Weather Update News | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Weather Update News पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। नौतपा के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना है। (Rain Alert in Chhattisgarh)
CG Weather Update News Hindi मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 29 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 29 मई को कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
बात करें बीते दिन बुधवार की तो यहां तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तो तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है, यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कवर्धा में 44, सक्ती में 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बेमेतरा में 43.8, जांजगीर चांपा में 43.7 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां 43.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दूसरी ओर राजनांदगांव में 42.7 और अंबिकापुर में 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में तापमान 39.5 डिग्री रहा।
बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि र्याप्त पानी पीते रहें और बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। सीएम साय ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय मैं आप सभी से एक आत्मीय आग्रह करना चाहता हूँ– अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पीते रहें, बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और अनावश्यक रूप से तेज धूप में जाने से बचें। छोटी-सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।’
सीएम साय ने आगे कहा कि ‘यदि संभव हो, तो अपने घर, दुकान, कार्यालय या आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य करें। आपकी यह छोटी-सी संवेदना किसी प्यासे व्यक्ति के लिए राहत का कारण बन सकती है। मैं विशेष रूप से आग्रह करता हूँ कि बच्चों, बुज़ुर्गों, श्रमिक साथियों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती दिखाई दे, तो उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाएँ और पानी, ओआरएस अथवा अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं।’