Karnataka Congress News: CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में की घोषणा, डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

Ads

Karnataka Congress News: CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में की घोषणा, डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 11:18 AM IST

Karnataka Congress News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सिद्धारमैया का इस्तीफा
  • इस्तीफे से पहले बंद कमरे में डीके शिवकुमार से की बैठक
  • आज दोपहर 3 बजे सौंपा जाएगा इस्तीफा

नई दिल्ली: Karnataka Congress News कर्नाटक की राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस्तीफा देने से पहले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की बंद कमरे में बैठक हुई है। (Siddaramaiah News) जिसके बाद उन्होंने डीके शिवकुमार से आशीर्वाद लिया। (DK Shivakumar News)

Karnataka Congress News सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे वे राज्यपाल ऑफिस को अपना इस्तीफा सौंपेंगे क्योंकि इस समय कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं।यानी अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। इससे पहले सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ की थी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर अपने सहयोगियों को सूचित किया कि वे लंच के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

सिद्धारमैया ने इस्तीफा क्यों दिया?

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व और आंतरिक समीकरणों के चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

इस्तीफा कब सौंपा जाएगा?

आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल कार्यालय में।

डीके शिवकुमार की भूमिका क्या होगी?

इस्तीफे के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है।