dhan ka bonus kab tak milega: धान बोनस को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन किसानों के खाते में आएगी राशि

Ads

dhan ka bonus kab tak milega: धान बोनस को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन किसानों के खाते में आएगी राशि

  •  
  • Publish Date - March 7, 2024 / 06:15 PM IST,
    Updated On - March 7, 2024 / 07:23 PM IST

PM Kisan Yojana 19th Installment/ Image Credit: IBC24 File Photo

रायपुर: dhan ka bonus kab tak milega प्रदेश के किसानों को सीएम साय ने ​होली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है और अब तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर गए सीएम साय ने कहा कि 12 मार्च 2024 को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी। बता दें कि इस वर्ष राज्‍य सरकार ने 144 लाख टन से ज्‍यादा धान की खरीदी की है।

Read More: Kajal Aggarwal Video : काजल अग्रवाल की खूबसूरती पर फिसल गया शख्स, सेल्फी लेने के चक्कर में कर दी ये गंदी हरकत, भड़क उठी एक्ट्रेस, देखें वीडियो 

जानें क्या है कृषक उन्नति योजना

dhan ka bonus kab tak milega आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

Read More: BJP के बदजुबान विधायक ! कांग्रेस के सीनियर नेताओं को कहे अपशब्द 

इन किसानों को मिलेगी कृषक उन्नति योजना का लाभ

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. है इस राशि को पंजीकृत विपणन वर्ष 2023 – 24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें