भदोही में शिक्षा अधिकारी बनकर 50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Ads

भदोही में शिक्षा अधिकारी बनकर 50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 12:25 AM IST

भदोही (उप्र), सात सितंबर (भाषा) भदोही जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसएस) बनकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 40 से अधिक शिकायत दर्ज है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के निवासी राम सिंह यादव उर्फ अमित यादव उर्फ राजा यादव (25) ने मनोज कुमार सिंह नाम से एक नकली आधार कार्ड बनाकर उसके जरिये लोगो को शिक्षा विभाग में नियुक्ति दिलाने और शिक्षा विभाग के अभ्यर्थी का नम्बर बढ़ाने का झांसा देकर अब तक 50 लाख की ठगी की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने बताया कि राम सिंह ने पूछताछ में बताया कि वो लोगों को नियुक्ति दिलाने के नाम पर अपना बीएसए का फर्जी पहचान पत्र दिखा कर किसी भी जनसेवा केंद्र के बार कोड पर पैसे मांगता था।

आरोप है कि उसने तत्काल जरूरत का हवाला देते हुए जनसेवा केंद्र संचालकों से उनके क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगवाए और बाद में उनसे नकद रकम ले ली।

एक मामले में संचालक के क्यूआर कोड के जरिए 40,000 रुपये प्राप्त किए गए। लेनदेन के फर्जी पाए जाने के बाद संचालक का बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यादव के खिलाफ प्रयागराज, आजमगढ़, अमरोहा और भदोही में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा सं आनन्‍द सुरभि

सुरभि