Pathalgaon Murder News: अज्ञात बदमाश ने घर में अकेली वृद्ध महिला का कर दिया ये हाल, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, पूरे गांव में मचा हड़कंप
Pathalgaon Murder News: अज्ञात बदमाश ने घर में अकेली वृद्ध महिला का कर दिया ये हाल, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, पूरे गांव में मचा हड़कंप
Pathalgaon Murder News | Photo Credit: IBC24
- पत्थलगांव थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या
- मृतका शांति बाई यादव घर में अकेली रहती थीं और चना-मुर्रा बेचकर जीवन यापन करती थीं
- पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की, आरोपी की तलाश जारी
पत्थलगांव: Pathalgaon Murder News पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया है।
Pathalgaon Murder News मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक का है। जहां रहने वाली वृद्ध महिला शांति बाई यादव की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। परिजन के बताया कि शांति बाई यादव घर में अकेली रहती थीं और चना-मुर्रा बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतिका का भतीजा उन्हें एक शादी समारोह में ले जाने के लिए घर पहुंचा। जैसे ही वह घर के अंदर गया तो जमीन पर खून से लथपथ पड़ी अपनी बुआ को देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया, जो आसपास के इलाके में सुराग तलाशने में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल इस निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी तक कब तक पहुंच पाती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग
- Johnny Lever News : जब जॉनी लीवर के बेटे को हुआ था ट्यूमर, घुटनों पर बैठकर पिता ने मांगी थी दुआ, जेमी लीवर ने खोला बड़ा राज
- शह मात The Big Debate: धान खरीदी पर शोर बेहिसाब, तीखे सवाल..करारे जवाब! सदन में एक बार फिर घिरी सरकार, आखिर बार-बार क्यों उठाया जा रहा ये मुद्दा?

Facebook


