Pendra News: युवक की हरकत से रूक गई गांव की सरकारी काम! कुछ ही मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, मची अफरातफरी

Pendra News: युवक की हरकत से रूक गई गांव की सरकारी काम! कुछ ही मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, मची अफरातफरी

Pendra News: युवक की हरकत से रूक गई गांव की सरकारी काम! कुछ ही मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, मची अफरातफरी

Pendra News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 2, 2026 / 09:28 am IST
Published Date: June 2, 2026 9:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • पटवारी और कोटवारों के साथ अभद्र व्यवहार
  • दीपक तिवारी पर BNS की धाराओं में अपराध दर्ज
  • पटवारी ने थाने में लिखित आवेदन दिया

पेन्ड्रा: Pendra News जिला अंतर्गत गौरेला थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य के दौरान एक पटवारी और कोटवारों के साथ गाली-गलौच, मारपीट के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। तहसीलदार न्यायालय पेन्ड्रारोड के आदेशानुसार ग्राम गौरेला में भूमि सीमांकन करने पहुंचे पटवारी हीरा सिंह पेन्द्रो के साथ स्थानीय युवक दीपक तिवारी ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनके काम में बाधा उत्पन्न की।

Pendra News इस घटना के बाद प्रार्थी पटवारी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 और 221 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी हल्का नंबर 19 पेन्ड्रारोड में पदस्थ हीरा सिंह पेन्द्रो 11 मई 2026 को ग्राम गौरेला स्थित खसरा नंबर 205/1 और 205/3 के सीमांकन के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान उनके साथ ग्राम कोटवार रमेश काशीपुरी और चंदनलाल भी मौजूद थे। जैसे ही पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नक्शे से भूमि का मिलान शुरू किया, वैसे ही दीपक तिवारी नाम का युवक वहां आ धमका। आरोपी ने आते ही शासकीय कार्य का विरोध करते हुए पटवारी को गंदी-गंदी अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पटवारी के साथ छीना-झपटी करते हुए उनकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और मारपीट का प्रयास किया।

जब पटवारी ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। मौके पर बीच-बचाव करने आए दोनों ग्राम कोटवारों के साथ भी आरोपी ने बदसलूकी की और उनके साथ भी मारपीट की कोशिश की। आरोपी के इस उग्र रूप को देखकर सीमांकन कराने आए आवेदक और उनके अधिवक्ता डर के मारे मौके से भाग खड़े हुए। घटना से बुरी तरह डरकर पटवारी और दोनों कोटवार भी अपनी जान बचाते हुए वहां से भागे।

कुछ दूरी पर जाने के बाद आरोपी ने एक कोटवार को मोटरसाइकिल की चाबी वापस की, जिसके बाद सभी सुरक्षित अपने कार्यालय पहुंचे। पटवारी हीरा सिंह पेन्द्रो ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत राजस्व निरीक्षक को दी। इसके बाद उन्होंने गौरेला थाने उपस्थित होकर आरोपी दीपक तिवारी के खिलाफ लिखित आवेदन पेश किया, जिस पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।