CP Radhakrishnan Visit Raipur: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, थोड़ी देर में AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

CP Radhakrishnan Visit Raipur: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, थोड़ी देर में AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

CP Radhakrishnan Visit Raipur: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, थोड़ी देर में AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

CP Radhakrishnan Visit Raipur | Photo Credit: AI

Modified Date: September 2, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: September 2, 2026 10:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर
  • राज्यपाल रमेन डेका,DCM विजय शर्मा सहित मंत्रियों ने किया स्वागत
  • एयरपोर्ट से सीधा एम्स के लिए रवाना होंगे उपराष्ट्रपति

रायपुर: CP Radhakrishnan Visit Raipur उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वे आज राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे एयरपोर्ट से सीधा एम्स के लिए रवाना होंगे। वहां वे रायपुर AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

CP Radhakrishnan Visit Raipur तय कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वो सीधे रायपुर एम्स अस्पताल के लिए रवाना हुए। वहां वे 10:45 बजे पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे रायपुर एम्स से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए लौट जायेंगे।

चाक-चौबंद व्यवस्था

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे को लेकर राजधानी के सरोना रिंग रोड से लेकर टाटीबंध चौक तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रिंग रोड नंबर एक पर जगह-जगह बैरीकेट्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही रायपुर एम्स ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गेट नंबर एक से एंट्री दी जायेगी। मरीज और उनके परिजन गेट नंबर तीन से ओपीडी के लिए जा सकते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।