Balrampur News: बीमारी ठीक करने के नाम पर बुलाए जाते थे लोग, फिर बंद कमरे में होता था ये काम, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Ads

बीमारी ठीक करने के नाम पर बुलाए जाते थे लोग, People were called in the name of curing diseases, then this work was done in a closed room

  • Reported By: Arun Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - September 1, 2025 / 05:48 PM IST,
    Updated On - September 2, 2025 / 12:17 AM IST

Balrampur News:

बलरामपुरः Balrampur News: छत्तीसगढ़ में लाख कोशिशों के बाद भी धर्मांतरण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर, सरगुजा के आदिवासी अंचलों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अब बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के ग्राम इदरी में धर्मांतरण का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : NHM Strike Latest Updates: 500 NHM कर्मियों की नौकरी हमेशा के लिए होगी ख़त्म!.. CMHO के नोटिस के बाद भी नहीं लौटे काम पर

बताया जा रहा है कि इस गांव में प्रत्येक रविवार को लोगों की बीमारी ठीक करने के नाम पर भीड़ इकट्ठा किया जाता था। उसके बाद बंद कमरे में पूजा पाठ और धर्मांतरण का खेल चलता है। कल सूचना मिलने के बाद एसडीओपी एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए आज उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम ईश्वरी लाल और इरिनियुस है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।