सावन बरवाल ने पुरूष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक जीता

Ads

सावन बरवाल ने पुरूष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक जीता

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 07:11 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 07:11 AM IST

नागोया, 26 सितंबर (भाषा) सावन बरवाल ने एशियाई खेलों में शनिवार को पुरूषों की मैराथन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर ऐतिहासिक रजत पदक जीता जो इस स्पर्धा में भारत का 44 साल बाद पहला पदक है ।

भारत ने पिछली बार मैराथन में पदक 1982 के एशियाई खेलों में जीता था ।

बरवाल ने दो घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में मैराथन पूरी की । वह स्वर्ण पदक जीतने वाले जापान के इचिताका यामाशिता से 48 सेकंड पीछे रहे जिन्होंने दो घंटे 10 मिनट 49 सेकंड का समय निकाला । चीन के पेइयू फेंग दो घंटे 12 मिनट 13 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे ।

अप्रैल में बरवाल ने रॉटरडम में एनएन मैराथन में शिवनाथ सिंह का 48 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था ।

भारत के कार्तिक करकेरा 19 धावकों में 17वें स्थान पर रहे ।

भाषा मोना

मोना