महिला नक्सलियों के साथ ये काम करने जा रहे थे कांग्रेस नेता, अचानक पहुंची पुलिस फिर हुआ ये
महिला नक्सलियों के साथ ये काम करने जा रहे थे कांग्रेस नेताः Police caught Congress leader going for treatment for women Naxalites
Raisen bus palti
जगदलपुरः छत्तीसगढ़ घोर नक्सल प्रभावित इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने महिला नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। भोपालपट्नम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री केजी सत्यम को तेलंगाना पुलिस ने हनमाकोंडा के पास से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कांग्रेस नेता केजी सत्यम दो महिला नक्सलियों को लेकर इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
Read more : चलती कार में बीटेक छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट के बहाने बैठाया था गाड़ी में, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बता दें कि जिस केजी सत्यम को तेलंगाना पुलिस ने महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वह बीजापुर कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता है। महामंत्री बनने से पहले वह बीजापुर में पार्टी का उपाध्यक्ष था। इसके साथ ही कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालता था। वह मूलतः नरवापल्ली, भोपालपट्टनम का रहने वाला है।

Facebook


