CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बंपर तबादले, इस जिले में बदले गए कई थानों के प्रभारी, एक साथ इतने पुलिसकर्मी इधर से उधर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बंपर तबादले, इस जिले में बदले गए कई थानों के प्रभारी, Police Transfer in Chhattisgarh Surajpur District
Police Transfer in Chhattisgarh. Image Source- IBC24
रायपुरः CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां निरीक्षक (TI), उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला किया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। तबादले के संबंध में जिले के एसपी ने आदेश जारी कर दिया है।
CG Police Transfer: जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर सहित कई थाना और चौकी क्षेत्रों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अलरिक लकड़ा को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी सूरजपुर बनाया गया है। रूपेश कुजूर एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर बनाया गया है। इसके अलावा प्रदीप सिदार को थाना प्रभारी प्रेमनगर नियुक्त किया गया।
देखें आदेश कॉपीः-

- All School Closed Today: भारी बारिश के बीच सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, आज पहली से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
- Ajinkya Rahane Retirement Today: 2027 वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दिग्गज ओपनर ने क्रिकेट से लिया सन्यास, क्या IPL भी नहीं खेलेंगे?
- Dhanbad ED Raid Today: कोयला माफिया के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना, 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, मिले इतने कैश….देखकर फटी रह जाएगी आंखें

Facebook


